मेरठ को मिले 59 शिक्षक, लखनऊ में सौंपे नियुक्ति पत्र
मेरठ, सितम्बर 23 -- मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मेरठ जनपद से चयनित शिक्षक भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जिले के 59 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि मेरठ जनपद से एलटी ग्रेड के 38 शिक्षक और 21 प्रवक्ता चयनित हुए हैं। इस तरह जिले को कुल 59 शिक्षक मिले हैं। इनमें माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड के शिक्षकों के साथ ही प्रवक्ताओं की नियुक्ति भी शामिल है।डीआईओएस के अनुसार, लखनऊ में आयोजित समारोह में सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। यह भी पढ़ें- Deoria News: देवरिया के एडेड विद्यालयों में चयनित 11 शिक्षकों को मुख्यमंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.