मेरठ, अप्रैल 30 -- दो दशक पुरानी कल्पना बुधवार को साकार हो गई, प्रधानमंत्री ने मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करते हुए मेरठ को बड़ा तोहफा दिया। एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ ही मेरठ समेत पूरे प्रदेश के विकास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे हरदोई में लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित कर दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सीधे पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले इस एक्सप्रेसवे को आधी रात से आम जनता के लिए खोल दिया गया। लोकार्पण के लिए हरदोई में आयोजित कार्यक्रम का मेरठ-बुलंदशहर और हापुड़ में लाइव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के भाषणों पर यहां खूब तालियां बजीं, सभास्थल मोदी-योगी के नारों से गूंज उठा। जनप्रतिनिधयों ने कहाक...