मेरठ कैंट में लागू हों केन्द्र की योजनाएं, नीतियों पर हो काम
मेरठ, जून 4 -- राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मेरठ छावनी क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने रक्षामंत्री से अनुरोध किया कि मेरठ कैंट में रैपिड रेल प्रोजेक्ट से जुड़े टीओडी समेत केन्द्र की सभी योजनाओं और नीतियों को लागू किया जाए। वाजपेयी ने कहा कि कैंट की जनता कई योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही है। लगे हाथ वाजपेयी ने रक्षा मंत्री से कैंट के डिजिटल लाइब्रेरी, लिंक रोड के उद्घाटन, क्रांति पार्क के शिलान्यास का भी अनुरोध किया। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रक्षा मंत्री से मेरठ के लिंक रोड और कैंट बोर्ड लाइब्रेरी के विकास पर चर्चा की, साथ ही मेरठ कैंट बोर्ड जनरल हॉस्पिटल में किए गए सुधार कार्यों के लोकार्पण का विषय भी रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.