मेरठ कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य सतीश शर्मा की सदस्यता खत्म, रिश्वत मामले में रक्षा मंत्रालय की कार्रवाई
मुख्य संवाददाता, अगस्त 22 -- UP News: रक्षा मंत्रालय ने मेरठ कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा की सदस्यता खत्म कर दी है। छावनी अधिनियम 2006 की धारा 34 के तहत यह कार्रवाई की गई है। वर्तमान में वे गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं। बर्खास्तगी का आधार सीबीआई द्वारा तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तारी को बनाया है। दरअसल, 30 मई को सीबीआई की गाजियाबाद शाखा ने ठेकेदार विक्की कश्यप की शिकायत पर गांधी बाग के ठेके से जुड़े मामले में अंसल टाउन स्थित आवास से कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश शर्मा को तीन लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। उन्हें सीबीआई कोर्ट में पेश कर डासना जेल भेज दिया था। पांच अगस्त को सीबीआई की विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं। कैंट बोर्ड द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.