मेरठ, मार्च 31 -- आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में सोमवार को खेले गए पहले क्वालिफायर मुकाबले में मेरठ कैंट कमांडोज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीबीसी एलीट को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मेरठ कैंट कमांडोज की टीम ने कसी हुई गेंदबाजी के दम पर बीबीसी एलीट को 20 ओवर में 145 रन पर समेट दिया। बीबीसी एलीट की ओर से ईशु शर्मा ने 34 और अर्जुन त्यागी ने 22 रन बनाए। मध्यक्रम में देशदीपक चौहान ने 23 रन की उपयोगी पारी खेली।मेरठ कैंट कमांडोज की ओर से प्रिंस यादव और पृथ्वीराज सिंह चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। अक्षु बाजवा और अंकुर चौहान को एक-एक सफलता मिली।146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ कैंट कमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.