कार्यालय संवाददाता, मार्च 7 -- मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे से मुंबई के एक फिल्म निर्देशक का बैग चोरी हो गया। बैग में नकदी, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान रखा था। चोरी गए सामान की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स निवासी सिद्धार्थ कुमार स्वस्तिक प्रोडक्शन कंपनी से जुड़े निर्माता और फिल्म निर्देशक हैं। वह गुरुवार शाम को मेरठ आए थे और बिजली बंबा बाईपास स्थित होटल कन्वे में रूम नंबर 507 में ठहरे हुए थे।। रात में उन्होंने कमरे में ही भोजन किया और उसके बाद सो गए।फिल्म डायरेक्टर का बैग चोरी पीड़ित के अनुसार, देर रात उनके कमरे का एसी खराब हो गया था। इसकी शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.