मेरठ, अप्रैल 20 -- फलावदा के सनौता गांव में पिछले दस दिनों से तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। यहां कब्रिस्तान के पास तेंदुए की आहट और देखे जाने की खबरों के कारण चर्चाओं के बीच सोमवार को ग्रामीणों को एक तेंदुआ बाउंड्री वॉल पर आराम फरमाता मिला। ग्रामीणों के शोर-शराबा के बाद तेंदुआ जंगल में भाग गया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ तेंदुए के रेस्क्यू के लिए अभियान कर दिया। रालोद नेता आतिर रिजवी ने बताया कि पिछले दस दिनों से सनौता गांव के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों की सूचना के बाद हालांकि वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया हुआ है। इसके अलावा ट्रैप कैमरे भी लगाए हुए है। सोमवार शाम को ग्रामीणों को कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल पर तेंदुआ आराम फरमाता दिखा। इसी के साथ गांव में इसकी खबर जंगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.