मेरठ के शहद की मिठास अब मॉरीशस तक पहुंचेगी
मेरठ, अक्टूबर 1 -- मेरठ। मोहिउद्दीनपुर क्षेत्र के अघेरा गांव में तैयार होने वाले प्राकृतिक शहद की मिठास अब मॉरीशस के बाजार तक पहुंचने की तैयारी में है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में मेरठ की कंपनी रैंट्रोव हनी के उत्पादों ने विदेशी खरीदारों का ध्यान खींचा। मॉरीशस की खरीदार जूली डी ने रैंट्रोव हनी की अजवाइन और सरसों की किस्मों का स्वाद चखा और दोनों उत्पादों को पसंद किया। उन्होंने अपने शॉपिंग मार्ट के माध्यम से रैंट्रोव हनी को मॉरीशस के बाजार में उतारने की इच्छा जताई है। मॉरीशस से मिला यह अवसर कंपनी के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि रैंट्रोव हनी के उत्पादों को वहां शॉपिंग मार्ट के माध्यम से सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयोजित बी2बी मीटिंग के दौरान हुई बातचीत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.