मेरठ के विभिन्न विषयों को लेकर मुख्यमंत्री योगी से मिले राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी
मेरठ, जून 16 -- राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मेरठ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की। राज्यसभा सांसद डा.वाजपेयी ने मुख्यमंत्री के समक्ष मेरठ की स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़ी परियोजनाओं को प्रमुखता से रखा। चर्चा के मुख्य केंद्र में सेंट्रल मार्केट के विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त, शहर की आधारभूत सुविधाओं और अन्य जनहित के मुद्दों पर भी सार्थक विमर्श हुआ।मुख्यमंत्री के साथ अपनी मुलाकात के बाद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के साथ मेरठ के विकास को लेकर काफी सकारात्मक चर्चा हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन चर्चाओं का असर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.