बुलंदशहर, मार्च 17 -- पुलिस ने वकील अल्वी गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस गैंग में कुल सात सदस्य शामिल हैं, जो मोबाइल फोन लूटने और ट्रांसफार्मरों से सामान व बिजली के तार चोरी करने जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। कोतवाल गुलावठी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस गिरोह का सरगना कंकरखेड़ा, मेरठ निवासी वकील अल्वी है। गैंग के अन्य सदस्यों में आमिर, अलीजान उर्फ काला कबाड़ी, रहीश अल्वी, सलीमुद्दीन उर्फ साहिल, आदिल और साजिद शामिल हैं। ये सभी कंकरखेड़ा, मेरठ के ही निवासी हैं। यह गैंग बुलंदशहर और आसपास के जनपदों में सक्रिय था। इसके सदस्य सुनसान इलाकों में लोगों से मोबाइल फोन लूटते थे और कॉलोनियों व अन्य स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों से कीमती सामान तथा बिजली के तार चोरी करते थे। जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति मिलने के बाद इन स...