गाज़ियाबाद, मई 30 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। रिश्वत लेने के आरोप में मेरठ छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा को सीबीआई कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 12 जून की तारीख लगाई है। अदालत से मिली जानकारी के अनुसार मेरठ के गंगानगर स्थित साकेत निवासी विवेक कश्यप ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से शिकायत की थी। यह भी पढ़ें- मेरठ कैंट बोर्ड के सदस्य के घर सीबीआई का छापा, पूछताछ जारी शिकायत का विवरण शिकायत में कहा गया कि उनकी माता कृष्णा देवी की फर्म मेसर्स बाला जी कॉन्ट्रैक्टर को ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से गाँधी बाग स्थित पार्किंग, कैंटीन और प्रवेश शुल्क का टेंडर एक अप्रैल 2026 को मिला था। यह भी पढ़ें- यूपी में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, मेरठ कैंट बोर्ड के सदस्य को तीन लाख की रिश्वत ...