सीतापुर, जनवरी 22 -- बिसवां, संवाददाता। हजरत गुलजार शाह मेला मैदान में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के चौथे दिन की पहली कुश्ती में अयोध्या के बाबा रामदास पहलवान और मध्य प्रदेश के सुरेन्द्र पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, इसमें बाबा रामदास ने सुरेन्द्र पहलवान को चित कर जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती मेरठ के प्रमोद पहलवान और पंजाब के शेरा पहलवान के बीच हुई, जिसमें प्रमोद पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। तीसरी कुश्ती मेरठ के आदेश पहलवान और वाराणसी के चन्दन पहलवान के बीच हुई, इसमें आदेश ने अपने प्रतिद्वंदी को पराजित किया। चौथी कुश्ती राजस्थान के शैतान सिंह पहलवान और मेरठ के राहुल पहलवान के बीच हुई, जिसमें शैतान सिंह ने विजयी हासिल की | पांचवीं कुश्ती कश्मीर के रिजवान गनी पहलवान और राजस्थान के मेंटल पहलवान के बीच हुई, जिसमें रि...