एटा, मार्च 28 -- मेरठ के युवक पर हमला कर हजारों की नकदी लूट ली। घायल युवक खुद ही मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पूरे शरीर पर चोट के निशान है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे युवक मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचा। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे और पूरी तरह से होश में नहीं था। युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर उपचार शुरु किया गया। घायल युवक ने अपना नाम राहुल ठाकुर निवासी सरधना मेरठ बताया। बताया कि बस में बैठकर आ रहा था किसी ने रुमाल सुंघा दिया। पीड़ित के साथ पिटाई भी की। पैर, कंधे पर काफी चोट आई है। घायल ने बताया कि जेब में आठ हजार रुपये रखे हुए थे वहीं भी आरोपी निकाल ले गए और मोबाइल भी पास में नहीं है। बताया कि कुछ लोगों ने उनके साथ पिटाई की है। युवक पूरी तरह से होश में नहीं है और मोबाइल नंबर भी नहीं बता पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.