मेरठ, मई 4 -- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में मेरठ समेत प्रदेश भर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मेरठ के मेधावियों का दबदबा रहा। जहां यूपी बोर्ड के टॉपरों को लैपटॉप देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। लैपटॉप पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 में सरकार बनने पर मुफ्त शिक्षा का वादा किया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मेरठ की हाईस्कूल टॉपर अदीबा मिर्जा और इंटरमीडिएट की टॉपर वंशिका उपाध्याय समेत जनपद के कुल 25 मेधावियों को इस सम्मान के लिए चुना गया। सरधना विधायक अतुल प्रधान इन सभी छात्र-छात्राओं को अपने साथ लखनऊ लेकर गए थे। सपा प्रमुख ने बच्चों से सीधा संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि ...