सहारनपुर, अप्रैल 10 -- सहारनपुर, संवाददाता । मेरठ में अवैध निर्माण और आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई के बाद अब सहारनपुर में भी आवास विकास परिषद ने कड़ा रुख अपना लिया है। परिषद, शहर की योजना संख्या-एक और तीन के करीब 200 व्यावसायिक निर्माणों को नए सिरे से नोटिस जारी कर रही है। इन भवनों के स्वामियों को 15 दिन का समय देते हुए चेतावनी दी जा रही है। परिषद के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर या तो उपविधि 2025 के तहत भवन का लैंड यूज बदलवाएं या फिर व्यावसायिक गतिविधियां तत्काल बंद कर दें। अन्यथा ऐसे सभी भवनों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। आवास विकास के अधिकारियों के अनुसार, योजना संख्या-एक और तीन में लंबे समय से बड़ी संख्या में मकानों का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है। कई बार चेतावनी और नोटिस दिए जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.