मेरठ के बहसूमा में गोली मारकर छोटे भाई की हत्या, लाश जंगल में दबाई
मेरठ, मई 28 -- बहसूमा के महमूदपुर सिखेड़ा गांव में 9 बीघा जमीन के विवाद में बड़े भाई कपिल ने 5 मई को खेत पर काम कर रहे छोटे भाई अंकुर की गोली मारकर हत्या कर दी। कत्ल के बाद भाई के सिर पर फावड़े से भी वार किए। इसके बाद लाश को जंगल में गड्ढा खोदकर दबा दिया। महमूदपुर सिखेड़ा गांव निवासी बाबूराम के तीन बेटे कपिल कुमार, अंकित और अंकुर हैं। अंकित बीएसएफ में नौकरी करता है, जबकि बाकी दोनों भाई खेती करते हैं। तीनों भाइयों के पास 60 बीघा जमीन है। फिलहाल नौ बीघा जमीन 32 वर्षीय अंकुर को बुआई के लिए दी हुई थी और बाकी सारी जमीन को कपिल ही देख रहा था। आरोप है कि कपिल इस नौ बीघा जमीन पर भी कब्जा करना चाहता था और इसी बात को लेकर भाई से रंजिश रखता था। पांच मई को अंकुर खेत पर पानी करने की बात कहकर गया था। इस दौरान कपिल भी खेत पर पहुंच गया और अंकुर को सिर मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.