मेरठ, अप्रैल 14 -- मेरठ के पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी पवन तोमर को उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम के चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया है। इस उपलब्धि पर मेरठ के वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों ने पवन तोमर को सम्मानित किया। वहीं मेरठ फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी। सम्मान समारोह के दौरान पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी दिवाकर ओझा, शैलेंद्र पवार, हेमंत गॉड, अरशद खान, लव पाल सिंह, राहुल सिंह और बॉबी कुमार समेत कई खिलाड़ी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- क्रीड़ा छात्रावास के प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ चयन यह भी पढ़ें- बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी के लिए सारण टीम घोषित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...