मेरठ, मार्च 30 -- मेरठ, मुख्य संवाददातामेरठ और मुजफ्फरनगर के शातिर चोरों ने दूरसंचार क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी सेंधमारी को अंजाम दिया है। इस गिरोह ने पिछले तीन महीनों में पंजाब और उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में इंडस (एयरटेल) और जियो के 237 मोबाइल टावरों से करीब 14 करोड़ रुपये की कीमत के बीबीयू (बेसबैंड यूनिट) उपकरण चोरी कर लिए। मेरठ पुलिस ने 'ट्रैकर बग' की मदद से इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।लगातार हो रही चोरियों से परेशान होकर कंपनी के इंजीनियरों ने एक अनूठी योजना बनाई। उन्होंने बीबीयू उपकरण में एक 'ट्रैकर बग' (लोकेशन ट्रैक करने वाला सॉफ्टवेयर) इंस्टॉल कर दिया। चूंकि इन उपकरणों में आंतरिक बैटरी होती है, इसलिए चोरी होने के बाद भी इनकी लोकेशन मिलती रही। जब इन उपकरणों की सिग्नल लोकेशन मेरठ के लोहियानगर स्थि...