मेरठ, फरवरी 7 -- हरियाणा में आयोजित 35वीं राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले मेरठ के खिलाड़ी वरदान का शुक्रवार को मेरठ पहुंचने पर रामसहाय इंटर कॉलेज में स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता 31 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम को तीसरा स्थान हासिल हुआ। टीम के प्रदर्शन में वरदान ने शानदार खेल दिखाया था। कोच मनोज कनौजिया ने बताया कि वरदान लगनशील, ईमानदार, कार्यानिष्ठ खिलाड़ी है। रामसहाय इंटर कॉलेज में प्रबंधक रजनीश त्यागी और राष्ट्रीय लोकदल के खेल प्रकोष्ठ के महासचिव भूपेंद्र सिंह ने वरदान को सम्मानित किया। इंटरनेशनल टेक्निकल ऑफिशियल अशोक त्रिपाठी, प्रबुद्ध क्रीड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनीता गोस्वामी, गौरव, जयप्रकाश सुकरमपाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.