मेरठ, जून 25 -- मेरठ के एक हजार करोड़ से अधिक से खेल उद्योग पर देश के कई राज्यों की निगाहें लग गई हैं। भारत के 2030 राष्ट्रमंडल खेलों (मेजबानी, अहमदाबाद, गुजरात) एवं 2036 ओलंपिक के लिए खेल मंत्रालय ने भारतीय खेल सामग्री निर्माण की क्षमता में 30 गुना बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा है। इस मेड इन इंडिया मिशन का लाभ उठाने के लिए महाराष्ट्र, गुजरात एवं तमिलनाड़ु समेत कई राज्य पहले के मेरठ के पारंपरिक खेल उद्योग को अपने यहां आकर्षित करने में लगे हैं। अब आंध्र प्रदेश भी ऐसे राज्यों की फेरहिस्त में शामिल हो गया। वहां स्थापित किए जा रहे स्पेशल स्पोर्ट्स इको जोन के लिए उद्यमियों को लुभाया है। आंध्र प्रदेश सरकार के बुलावा पर फिलहाल दस सदस्यीय मेरठ के खेल उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने वहां न जाकर बुधवार को आंध्र प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागो...