मेरठ, सितम्बर 18 -- क्रांतिधरा मेरठ के आसमान में आगामी 19 और 20 सितंबर को होने वाले ऐतिहासिक भारतीय वायुसेना के 'सूर्यकिरण एयर शो' से पहले शुक्रवार को शहर में तैयारियों और रिहर्सल का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की कड़ी देखरेख में विमानों ने मेरठ के आसमान में अपनी पहली ट्रायल उड़ान भरी।​आसमान में दिखा विमानों का रोमांचक फॉर्मेशन ​ट्रायल के दौरान वायुसेना के चुस्त-दुरस्त विमानों ने एक साथ मेरठ के आसमान में उड़ान भरी और अपनी शानदार गति तथा अचूक सटीकता का प्रदर्शन किया। वायु सेना के अधिकारियों ने इस रिहर्सल के जरिए उड़ान के रास्तों, सुरक्षा मानकों और तकनीकी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया, ताकि मुख्य आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- मेरठ के आसमान में कल गरजेंगे वायुसेना के विमान...