मेरठ, जून 15 -- रजपुरा ब्लाक परिसर में समेकित जनकल्याणकारी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व प्रभारी मंत्री असीम अरुण रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री, सांसद अरुण गोविल व अन्य जनप्रतिनिधियों ने एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रभारी मंत्री ने विभागीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने आधुनिक तकनीक से तैयार फसलों (शिमला मिर्च, खीरा) की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अब मेरठ के विकास को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि मेरठ की विकास यात्रा निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक प्रदान कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- देश और प्रदेश ने विकास के नए आयाम छुए : प्रभारी मंत्री स्वयं सहाय...