मेरठ, मई 10 -- पंजाब के संगरूर में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-5 में मेरठ की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया। ऊंची कूद में मेरठ की खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य तीनों पदकों पर कब्जा जमाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शॉटपुट में भी मेरठ की खिलाड़ी ने रजत पदक हासिल कर जिले की उपलब्धियों में इजाफा किया। रीत राठौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1.80 मीटर की ऊंची छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रीत पिछले कई वर्षों से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच गौरव त्यागी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। हाल ही में प्रयागराज में आयोजित 23वीं जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उन्होंने 1.81 मीटर की छलांग लगाकर मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। यह भी पढ़ें- खेल : एथलेटिक्स : तूर को ...