बिजनौर, फरवरी 5 -- बिजनौर। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए बिजनौर से 22 सदस्यीय टीम गुरुवार को सहारनपुर रवाना हो गई। इसी प्रकार मेरठ की टीम आज से तीन दिन बिजनौर में रहकर सभी ब्लॉकों में चिकित्सा एवं परिवार कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों व गतिविधियों की गुणवत्ता देखेगी। शासन की ओर से एक मंडल के जिलों की समीक्षा दूसरे मंडल के जिलों से कराने की नीति के तहत ऐसा अन्य जिलों में भी किया गया है। छह से आठ फरवरी तक मुरादाबाद मंडल के स्वास्थ्य अधिकारी सहारनपुर मंडल में जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। सहारनपुर के 11 ब्लॉकों में अलग-अलग निरीक्षण का दायित्व देते हुए बिजनौर से टीम भेजी गई है। टीम में एनएचएम के डीपीएम फारुख अजीज, डीसीपीएम पूनम रानी, बीपीएम अजीन अहमद, डीडीएम आईडीएसपी रोबिन सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.