मेरठ, अप्रैल 16 -- प्रयागराज में आयोजित 36वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 में मेरठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 11 से 14 अप्रैल तक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेशभर की 17 टीमों ने हिस्सा लिया। कांस्य पदक के मुकाबले में मेरठ की टीम ने वाराणसी को 46-40 के अंतर से हराकर अपनी मजबूती का परिचय दिया। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। टीम में मेरठ पब्लिक स्कूल और सोफिया गर्ल्स स्कूल की 6-6 छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिन्होंने टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन, मेरठ के अध्यक्ष सौरभ जैन ने टीम और कोच अमरजीत सिंह टीम को बधाई दी। वहीं, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं एमपीएस ग्रुप के प्रबंध निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.