मेरठ की अशोका फ्लोर मिल में लगी भीषण आग, पहली मंजिल से कूदे दो कर्मचारी
मेरठ, मई 20 -- परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी स्थित दिल्ली रोड पर बनी अशोका फ्लोर मिल में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मिल में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए दो कर्मचारियों ने पहली मंजिल से कूद गए। जिससे उनके पैरों में चोटें आईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 12:30 बजे मिल में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी फ्लोर मिल को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय मिल की ऊपरी मंजिल पर कर्मचारी मौजूद थे, जो आग फैलने से घबरा गए। आग से बचने के लिए कर्मचारी श्रीचंद निवासी तरबगंज, जिला गोंडा और पूरन उर्फ अभिषेक निवासी फरीदपुर, बरेली ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.