मेरठ का श्री अग्रोधाम बनेगा राष्ट्रीय प्रेरणा केंद्र : विनीत शारदा
सहारनपुर, जुलाई 14 -- सहारनपुर। अग्रवाल समाज की सभा में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने समाज की एकता, संगठन और स्वाभिमान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मेरठ में निर्माणाधीन श्री अग्रोधाम पूरे भारत में अग्रवाल समाज की पहचान और प्रेरणा का केंद्र बनेगा। यहां महाराजा अग्रसेन मंदिर, मां लक्ष्मी मंदिर, शिव-पार्वती मंदिर, 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा, 50 बेड का निःशुल्क चिकित्सालय, वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवास तथा यज्ञशाला जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पंत विहार स्थित नकुड़ चेयरमैन के आवास पर आयोजित सभा में उन्होंने महाराजा अग्रसेन के 'एक ईंट-एक रुपया' सिद्धांत को आधुनिक रूप में लागू करने की बात कहते हुए आर्थिक रूप से कमजोर अग्रवाल परिवारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.