सहारनपुर, जून 14 -- सहारनपुर, संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मेरठ जोन की 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। परिणामों पर नजर डालें तो मेरठ के खिलाड़ियों ने सबसे दमदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए, जबकि मेजबान सहारनपुर की महिला खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल दिखाकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़ और मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने पदक जीते। महिला पेंचक सिलाट में सहारनपुर की शालिनी और अंजना ने स्वर्ण जीतकर जिले का मान बढ़ाया। बबीता और मनीषा ने भी पदक जीतकर दमखम दिखाया। कराटे में भी मुकाबले रोमांचक रहे। सहारनपुर की सविता, बबीता और मंजू ने स्वर...