मेरठ कांड के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
बदायूं, जुलाई 12 -- बिसौली, संवाददाता। सपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी के नेतृत्व में शुक्रवार को मेरठ कांड और मेरठ के एसएसपी की कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार अंगराज सिंह को सौंपा। सतीश प्रेमी ने कहा कि ललिता गौतम हत्याकांड की सीबीआई जांच, दोषियों को फांसी, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग की। इसके अलावा एसडीएम को क्षेत्रीय समस्याओं से संबंधित अलग ज्ञापन भी सौंपा गया। इसमें भगतपुर के किसान रणवीर सिंह की पांच भैंसों की मौत पर मुआवजा, विद्युत व्यवस्था में सुधार, ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी रैबीज वैक्सीन की उपलब्धता, पेयजल संकट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.