मेरठ, मार्च 9 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव गोटका निवासी व्यक्ति से बाइक सवार दो युवकों ने लूटपाट की। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव गोटका निवासी इंदर पंवार ने बताया कि सोमवार दोपहर को वह साइकिल से मेरठ-करनाल हाईवे के रास्ते सरधना की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और धमकाते हुए जेब में रखे करीब 4,200 रुपये लूट लिए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने आरोपियों का पीछा किया। इस दौरान पीड़ित का पुत्र भी कार लेकर आ गया। ग्रामीणों और पीड़ित के के पुत्र ने आरोपियों का पीछा कर भूनी चौराहा के पास दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और चैक पोस्ट पुलिस के ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.