मेरठ, अगस्त 21 -- Meerut News: भाकियू-बीआर अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी और पार्टी जिलाध्यक्ष मोहित जाटव की पिटाई पूर्व एसएसपी अविनाश पांडेय को भारी पड़ गई। पूरे मामले में प्रदेश सरकार के ही तीन मंत्रियों ने शासन में शिकायत कर दी। इसके बाद मेरठ के एसएसपी रहे अविनाश पांडेय पर कार्रवाई हुई। यही कारण माना जा रहा है कि अविनाश पांडेय को कोई नई तैनाती नहीं दी गई। एडीजी मेरठ भानु भास्कर ने दोनों की पिटाई, थर्ड डिग्री देने और अवैध हिरासत में रखने के आरोपों पर सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह को जांच दी है। दूसरी ओर, दोनों घायलों के साथ सपा विधायक अतुल प्रधान ने प्रेसवार्ता कर आईपीएस अविनाश पांडेय और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन पर मुकदमे की मांग की है। मेरठ में 15 मई को दलित छात्रा ललिता गौतम को अगवा कर हत्या कर दी गई थी। लाश ...