मेरठ, दिसम्बर 27 -- पुलिस अभिरक्षा में कालू और गोलू गैंग के बीच टकराव हो गया। बुधवार को दोनों गैंग के बदमाशों को गैंगस्टर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। कचहरी की हवालात में गोलू गैंग के आठ बदमाशों ने कालू गैंग के गर्वित उर्फ गुरमीत पर हमला कर दिया। गर्वित ने गैंगस्टर कोर्ट में अपने वकील के माध्यम से शिकायत की है। शुक्रवार को जेल में मुलाकात के लिए पहुंचे पिता अरुण को भी गर्वित ने हमले की जानकारी दी। परिजन डीएम-एसएसपी से शिकायत करेंगे। दोनों गैंग में पुरानी अदावत है और 19 अगस्त को दोनों गैंग में 50 राउंड से ज्यादा गोलियां चली थी। परीक्षितगढ़ के रामनगर निवासी रोहन उर्फ कालू और फलावदा के सकौती गांव निवासी शिवम उर्फ गोलू ने अपने गैंग बनाए हुए हैं। कालू के गैंग में 22 और गोलू गैंग में 18 बदमाश हैं। दोनों के गैंग रजिस्टर्ड हैं। गोलू हिस्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.