मेरठ और कानपुर साउथ की टीम बनीं सीआईएससीई रीजनल बास्केटबॉल की विजेता
आगरा, जुलाई 26 -- सेंट कॉनरेड इंटर कॉलेज में चल रही सीआईएससीई रीजनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आई 35 टीमों ने तीन आयुवर्ग में खिताब जीतने के लिए पसीना बहाया। प्रतियोगिता में 57 रोमांचक मुकाबले खेले गए। आयोजन सचिव हरेंद्र प्रताप शर्मा ने बताया कि बालक वर्ग में हुई प्रतियोगिता में अंडर-14 आयुवर्ग में मेरठ विजेता, गोरखपुर उपविजेता, वाराणसी तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 आयुवर्ग में मेरठ विजेता, गोरखपुर उपविजेता, कानपुर नॉर्थ तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 आयुवर्ग में कानपुर साउथ विजेता, गाजियाबाद उपविजेता, मेरठ तीसरे स्थान पर रहा। मेजबान आगरा जनपद की टीम ने अंडर-17 आयुवर्ग में सेमीफाइनल एवं अंडर-19 आयुवर्ग में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया और अपनी प्रतिभा से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.