गाज़ियाबाद, अप्रैल 17 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 पर चेतावनी के बाद भी लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं। वाहन चालक गलत दिशा में चल रहे हैं। लोग विजयनगर और लाल कुआं के पास रेलिंग कूदकर एक्सप्रेसवे और हाईवे पार कर रहे हैं। हाईवे किनारे जगह-जगह रेहड़ी पटरी खड़ी होने से भी हादसा होने का खतरा रहता है।दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का दूसरा खंड यूपी गेट से डासना तक है। इसी के साथ एनएच-9 निकल रहा है। एक्सप्रेसवे पर विजयनगर बाइपास से बाघू कृष्णानगर की तरफ जाने के लिए अंडरपास और फुटओवर ब्रिज नहीं है। इस कारण लोगों को विजयनगर और बाघू कृष्णानगर आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग वाहनों के बीच से ही सड़क पार कर रहे हैं। लोग सड़क न कूदे इसके लिए रेलिंग लगाई गई थी। शुक्रवार को लाल कुआं और विजयनगर में लोग तेज रफ्तार वाहनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.