मेरठ, अप्रैल 24 -- मेरठ मेरठ आर्किटेक्ट एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बाई-लॉज (उप-नियमों) के उल्लंघन और असंवैधानिक चुनावी प्रक्रिया का आरोप लगाते हुए एसोसिएशन के कुल 82 सदस्यों में से 42 सदस्यों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। इस घटनाक्रम ने एसोसिएशन को स्पष्ट रूप से दो गुटों में विभाजित कर दिया है। एक गुट ने चिराग अग्रवाल को मेरठ आर्किटेक्ट एसोसिएशन का अध्यक्ष चुन लिया। दूसरे ने चुनाव की प्रक्रिया को असंवैधानिक बताया।​त्यागपत्र देने वाले गुट का आरोप है कि चुनाव अधिकारी ने बाई-लॉज के विरुद्ध जाकर गलत तरीके से चुनाव कराने की जिद की। इस विरोध के चलते उत्तर प्रदेश आर्किटेक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर्किटेक्ट अंकित अग्रवाल ने भी मेरठ आर्किटेक्ट एसोसिएशन से अपना इस्तीफा दे दिया। उनके साथ इस्तीफा देने वाले प्रम...