मेरठ, अप्रैल 28 -- टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा कि खिलाड़ी खूब मेहनत करें। मौकों की कोई कमी नहीं है। घरेलू क्रिकेट, टी-20 और आईपीएल में अब नए खिलाड़ियों के लिए बहुत संभावनाएं हैं। बस जरूरत है तो अच्छा खिलाड़ी बनने की। युवा खेल के प्रति समर्पण भाव रखें और निरंतर अभ्यास करें। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और आस्ट्रेलिया के बेहतरीन गेंदबाज शेन वॉर्न को अपना आदर्श बताया। कहा कि वर्ष 2012 में पहली बार उन्होंने सचिन तेंदुलकर को नेट पर अभ्यास के दौरान बॉलिंग की थी और उन्हें आउट भी किया था। तब वह 17 साल के थे। उस समय 25 मिनट में सचिन ने बहुत कुछ सिखाया। मंगलवार को दिल्ली रोड मोहकमपुर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एसजी के नवनिर्मित शोरूम का उद्घाटन करने के बाद भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने पत्रकारों से बातचीत की। कहा...