प्रमुख संवाददाता, फरवरी 24 -- यूपी के मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के किदवईनगर में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। कपड़ा कारोबारी के मकान में आग लगने से पुत्रवधू समेत पांच पोते और पोतियों की मौत हो गई। दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सामने वाले मकान से सीढ़ी लगाकर सभी लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह दो घंटे बाद आग को काबू किया गया। डीएम और एसएसपी घटनास्थल पर रात को ही पहुंच गए। इकबाल के मकान में लगी आग के बाद 30 मिनट तक मौत से जंग चलती रही। अंदर मकान में बच्चों के साथ फंसी रुखसार और उनकी सास बानो मदद के लिए चीखते रहे। बाहर गली में मौजूद लोग कभी पानी डाल रहे थे और कभी मकान के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। काफी मशक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.