हिन्दुस्तान टीम, फरवरी 24 -- मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार को जब बाले मियां कब्रिस्तान में एक साथ चार जनाजे पहुंचे, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। इस हादसे में जान गंवाने वाले पांच मासूम बच्चों और एक महिला की मौत ने इलाके में सन्नाटा पसरा है। ​हादसे की खबर फैलते ही किदवई नगर और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार दोपहर जब शवों को अंतिम विदाई देने के लिए बाले मियां कब्रिस्तान ले जाया गया, तो वहां लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई इस गमगीन परिवार को सांत्वना देने और मिट्टी देने के लिए व्याकुल नजर आया। जनाजे की नमाज के बाद नम आंखों से शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। यह भी पढ़ें- यूपी में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, म...