मेरठ, जून 9 -- मेरठ, संवाददाता दौलतपुरा, गाजियाबाद निवासी शिवम अपने घर से मवाना जा रहे थे। मछेरान तिराहा के पास आगे चल रही एक कार के अचानक बैक करने पर उनकी स्कूटी फिसल गई और स्कूटी में पास रखा बैग सड़क पर गिर गया। बैग में 5.40 लाख की नगदी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। बेगमपुल पहुंचने पर बैग गायब होने की जानकारी होने पर वह वापस मछेरान तिराहा पहुंचे तथा डायल-112 पर सूचना दी। देहली गेट पुलिस द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गुम हुआ बैग बरामद कर लिया। बैग में 5 लाख 40 हजार नगद एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज बरामद कर लिए गए। यह भी पढ़ें- नगर थाना के समीप डिलीवरी बॉय से मोबाइल झपटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...