मेरठ, अप्रैल 6 -- क्राइम ब्रांच मेरठ ने सुनियोजित तरीके से संचालित किए जा रहे 17 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले का खुलासा किया है। थाना ब्रह्मपुरी में दर्ज कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के सदस्य वसीम अकरम उर्फ मोनू निवासी मुरादनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दर्जनों शेल कंपनियां खड़ी कर फर्जी बिलिंग का जाल बिछाया हुआ था। इन फर्जी फर्मों के माध्यम से बिना वास्तविक व्यापार के ही इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम किया जाता था, जिससे सरकार को करीब 17 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाई गई।गिरोह द्वारा फर्जी आधार और पैन का इस्तेमाल कर कंपनियों का पंजीकरण कराया गया, इसके बाद जीएसटी रिटर्न में काल्पनिक लेन-देन दर्शाकर टैक्स चोरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.