मेरठ, मार्च 6 -- कंकरखेड़ा के पठानपुरा में होली के दिन सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। मामूली कहासुनी के बाद हुए बवाल में बीचबचाव कराने आए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 20-25 आरोपियों ने पीड़ित पक्ष पर हमला कर जमकर पथराव किया। इस दौरान बुजुर्ग को गंभीर चोट आई और अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पठानपुरा गांव निवासी आकाश टेम्पो चलाता है। बुधवार को होली के दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे आकाश नशे की हालत में टेम्पो लेकर गली से बाहर जा रहा था। इसी दौरान राजकुमार के घर के बाहर पिकअप खड़ा था और आधा रास्ता बंद था। पिकअप हटाने के दौरान आकाश और राजकुमार की कहासुनी हो गई। उस समय तो आकाश चला गया, लेकिन कुछ देर बाद 20-25 साथियों के साथ बाइक पर वापस आया और राजकुमार ...