मेरठ, मार्च 22 -- मथुरा से हरिद्वार जा रहा 17 टन एलपीजी से भरा कैप्सूल (स्टोरेज टैंकर) शनिवार सुबह मेरठ के कंकरखेड़ा में एनएच-58 के किनारे खाई में पलट गया। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल टीम और गेल गैस कंपनी की टीम मौके पर पहुंच गई। शुक्र रहा कि रिसाव की स्थिति नहीं थी, अन्यथा आसपास का एक किलोमीटर से ज्यादा का दायरा खतरे में आ जाता और आग लग सकती थी। हादसे के बाद पुलिस ने हाईवे को एक ओर से बंद कर दिया। चार क्रेन बुलाई गई और एलपीजी कैप्सूल को निकाला जा सका। मथुरा से 17 टन एलपीजी से भरा कैप्सूल (स्टोरेज टैंकर) शनिवार को हरिद्वार भेजा जा रहा था। कंकरखेड़ा के खड़ौली में राज रिसोर्ट के सामने सुबह 6.30 बजे कार को बचाने के दौरान एलपीजी कैप्सूल अनियंत्रित हो गया और खाई में पलट गया। इस दौरान आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। जिस समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.