मेरठ, जनवरी 12 -- मेरठ। ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से सभी उपभोक्ताओं के घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर आपके मन में तनिक भी संदेह है, तो चेक मीटर आपके सभी शंकाओं का समाधान है। चेक मीटर के जरिए आप अपनी बिजली उपयोग का मिलान स्मार्ट मीटर के साथ कर सकते हैं। आपकी संतुष्टि के बाद विभागीय टीम पुराने मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगा रहने देगी। मुख्य अभियंता मेरठ जोन मुनीश चोपड़ा का कहना है कि चेक मीटर की सुविधा स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के मन में चल रही शंकाओं को दूर करने के लिए दी गई है। उपभोक्ताओं की मांग पर स्मार्ट मीटर इंस्टॉल करने वाली टीम बिजली उपभोक्ताओं के पुराने मीटर के साथ स्मार्ट मीटर इंस्टॉल करती है। यह चेक मीटर मोहल्ले या सोसायटी में किसी एक या दो उपभोक्ता के घर पर लगाया जाएगा। अधिशासी अभियंता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.