मेरठ, दिसम्बर 15 -- मेरठ, प्रमुख संवाददाता किसान मजदूर संगठन 18 दिसंबर को ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन कर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का विरोध करेगा। संगठन की ओर से नंगलामल मिल से जुड़ी समस्याओं को लेकर डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह निर्णय संगठन की सिसौली में आयोजित बैठक में लिया गया। संगठन की ओर से इसे लेकर जनजागरण यात्रा भी निकाली जाएगी। बैठक की अध्यक्षता संगठन महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने की। बताया पावर कारपोरेशन की ओर से गांव और शहर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का अभियान चलाया हुआ है। इन मीटर के लगने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं और किसानों की इन समस्याओं को लेकर 18 दिसंबर को ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन एमडी पीवीवीएनएल को सौंपेगे। बैठक में नंगलामल मिल पर हुए धरने को लेकर भी चर्चा हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.