मेरठ, जुलाई 30 -- मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के काजमाबाद गूंज गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कक्षा 11 की एक छात्रा को स्कूल जाते समय कुछ युवकों द्वारा जबरन खेत में खींच ले जाने का मामला सामने आया।

घटना की जानकारी छात्रा के साथ जा रही अन्य छात्राओं ने घटना की जानकारी गांव पहुंचाकर परिजनों को दी, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण खेतों और आसपास के जंगल में छात्रा की तलाश में जुट गए। सूचना पर एसपी सिटी विनायक भोसले, सीओ और परतापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खेतों में सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया। तलाश अभियान को तेज करने के लिए ड्रोन कैमरे की भी मदद ली गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद छात्रा खेत में कीचड़ से सनी हुई हालत में बरामद हुई। छात्रा के मिलने...