मेरठ : सेंट मैरी के पूर्व छात्र शरद मित्तल की फिल्म 'मोग असूम' को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
मेरठ, सितम्बर 26 -- मेरठ। मेरठ में जन्मे और पले-बढ़े फिल्म निर्माता शरद मित्तल की फिल्म 'मोग असूम' को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ कोंकणी फीचर फिल्म का सम्मान मिला है। फिल्म को रजत कमल प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि के साथ शरद मित्तल ने मेरठ का नाम राष्ट्रीय फिल्म जगत में रोशन किया है। शरद मित्तल ने सेंट मैरी अकैडमी, मेरठ से कक्षा एक से 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से पीजीडीसीए और एम.कॉम किया। तकनीक और रचनात्मक क्षेत्र में रुचि के चलते उन्होंने आईआईटी दिल्ली से एनिमेशन में प्रमाणपत्र भी प्राप्त किया। उनके पिता सुधीर कुमार मित्तल वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जबकि स्वर्गीय माता डॉ. साधना मित्तल योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक थीं。
कठपुतली आर्ट्स एंड फिल्म्स की शुरुआत 2007 में शुरू की कठपुतली आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.