मेरठ, मई 11 -- मेरठ। सेंट मैरी एकेडमी में सोमवार को 2026- 2027 के सत्र के लिए इनवेस्टीचर सेरमनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर शबरुल हसन व सइदा हसन ,रेवरन ब्रदर पाल विद्यालय प्रधानाचार्य रेवरन ब्रदर आनंद उपस्थित रहे। मौके पर शास्त्रीय संगीत पर आधारित प्रार्थना नृत्य के साथ वातावरण संगीत और भावों की सरिता में सराबोर हो गया। साथ ही अतिथियों को पुष्प पल्लव देकर सम्मानित किया गया व उनका परिचय पत्र पढ़ा गया। विद्यालय प्रधानाचार्य रेवरन ब्रदर आनंद द्वारा विद्यालय के हेड ब्वॉय अनंत सिंह, हेड गर्ल आयरा साईम, असिस्टेंट हेड ब्वॉय विक्रम सोदाई, असिस्टेंट हेड गर्ल विदुषी सिसोदिया तथा प्राइमरी विंग से हेड ब्वॉय प्रियांश तोम , हेड गर्ल अवीशा जैन को शपथ दिलवाई। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों में अनुशासन व नेतृत्व का विकास जरूरी मुख्य अतिथि सइदा ह...