मेरठ, अप्रैल 8 -- सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर बुधवार की सुबह से सेंट्रल मार्केट और शास्त्री नगर के विभिन्न इलाकों में आवास विकास की ओर से सीलिंग की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। सुबह-सुबह ही सेंट्रल मार्केट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चारों तरफ से आने जाने वाले रास्तों को पुलिस ने नाकेबंदी कर सीलिंग की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। अब तक करीब एक दर्जन स्कूल अस्पताल विवाह मंडप समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई कर दी गई है। प्रशासन की ओर से एडीएम सीटी एसपी सिटी समेत कई विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। उधर व्यापारी लगातार विरोध कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि शादी का सीजन शुरू हो रहा है। कम से कम 15 दिन का समय दिया जाना चाहिए। एडीएम सिटी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है अनुपालन करना होगा।

हिंदी हिन्दु...