मेरठ : सेंट्रल मार्केट में महिलाओं-व्यापारियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, गूंजे राम भजन
मेरठ, अप्रैल 13 -- आवास विकास परिषद के अधिकारियों के खिलाफ सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर सेक्टर दो में व्यापारियों, महिलाओं, बच्चों का धरना तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया और राम भजनों का गायन किया। दूसरी ओर, विभिन्न राजनीतिक, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी भी धरने पर पहुंचे और समर्थन दिया। रविवार को भी महिलाएं, बच्चे और व्यापारी सामूहिक रूप से धरने पर बैठे रहे। इस दौरान हर हर महादेव, जयश्रीराम और हरे रामा हरे कृष्ण के साथ ही राम भजन की गूंज सुनाई देती रही। महिलाएं और व्यापारी बारी-बारी से हनुमान चालीसा का पाठ करते रहे। उन्होंने कहा कि अब भगवान से ही उम्मीद है। महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके बारे में सोचें और राहत दिलाएं। दूसरी ओर, राष्ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.