मेरठ, अप्रैल 24 -- सेंट्रल मार्केट मामले में शास्त्रीनगर सेक्टर 2 में पिछले 15 दिन से चल रहे महिलाओं के धरने में शुक्रवार को मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को धरने पर देरी से आने का कारण बताते हुए आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार इस मामले का गंभीरता के साथ समाधान निकालने का प्रयास कर रही है। रामजी और वाहे गुरुजी के आशीर्वाद से सब अच्छा होगा। कहा कि उन्होंने 19 अप्रैल को इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इसके बाद यहां लखनऊ से आला अधिकारी पहुंचे थे और उन्होंने आपकी समस्याओं और सुझावों से सरकार को अवगत करा दिया है। यह भी पढ़ें- व्यापारियों से नहीं मिले अरुण गोविल, जताई नाराजगी महिलाओं ने कहा कि आप 'राम' हैं, हमारे ऊपर आए संकट को दूर करो। इस पर अरुण गोविल ने कहा कि कोई भगवान राम नहीं हूं, मैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.